आगरालीक्स…आगरा में बिचपुरी पर ट्रेन से दो टुकड़ों में कट गया युवक. एक्सीडेंट देख कांप गए लोग..
आगरा के बिचपुरी क्षेत्र में आगरा—बांदीकुई रेलवे लाइन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. युवक दो टुकड़ों में गया. एक्सीडेंट देखकर लोग कांप गए और सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंच गई और यह पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा है या आत्महत्या. मृतक की भी शिनाख्त की जा रही है.हादसा बिचपुरी नहर फाटक संख्या 11 और गांव अंगूठी स्थित फाटक संख्या 12 के बीच हुआ. सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की उम्र करीब 35 वर्षी बताई जा रही है. तलाशकी के दौरान मृतक के पास कोई पहचान संबंधी कागज भी नहीं मिले हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक ने नीले रंग की पेंट और लाइनिंग की शर्ट पहन रखी थी.