आगरालीक्स…आगरा में एबीवीपी का 78वां स्थापना दिवस छात्र महोत्सव के रूप में मनाया. कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा-विद्यार्थी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आगरा महानगर द्वारा परिषद के 78वें स्थापना दिवस को "राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस" के रूप में मनाते हुए गुरुवार को सूरसदन प्रेक्षागृह, संजय प्लेस में भव्य "छात्र महोत्सव" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रथम गोयल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि "विद्यार्थी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 78 वर्षों से राष्ट्रवादी छात्र शक्ति को संगठित कर शिक्षा, समाज और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य किए हैं। युवाओं को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।"कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री सुश्री क्षमा शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त आंदोलन है। परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता शिक्षा, सेवा और संस्कार के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्यरत है। आज के युग में छात्रों को अपनी जड़ों से जुड़ते हुए तकनीक और नवाचार को भी अपनाना होगा। परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए समर्पित नागरिक बनाना है।"
इस अवसर पर छात्रों द्वारा देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष डॉ. राजेश कुशवाह ने कहा कि "अभाविप छात्रों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है और आगे भी शिक्षा में गुणात्मक सुधार, छात्र समस्याओं के समाधान एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगी।" महानगर मंत्री शिवांग खण्डेलवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन प्रथम गोयल ने किया इस अवसर पर रजत जोशी विभाग संगठन मंत्री, सागर राणा, अभिषेक मौर्य, पुनीत कुमार, दीपक कश्यप, नितिन दुबे, प्रीति बघेल, भुवनेश्वर उपाध्याय, दीक्षा चौधरी, रोनित परमार, तपस्या त्रिपाठी, विवेक सिंह, शिवम कोली, रचित यादव, दीपक बजरंगी, ललित चौधरी, आशीष पांडे, अतिशय जैन, आयुष कश्यप, आयुष यादव, रितेश, यश, अतुल, हर्ष वर्धन, कार्तिक,सागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।