Sunday , 12 July 2026
Home आगरा Agra Live News: Achievements of the Central Government highlighted at SN Medical College, Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Achievements of the Central Government highlighted at SN Medical College, Agra…#agranews

126

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाई गईं उपलब्धियां. प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, आयुष्मान योजना के तहत एसएन में हो रही बाईपास सर्जरी जैसे जटिल से जटिल उपरेशन

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एसएन मेडिकल कॉलेज के एलटी-4 में एक विशेष संवाद एवं 'प्रबुद्ध जन संगोष्ठी' का भव्य आयोजन किया गया। '12 साल के विश्वास, विकास और जनकल्याण' को समर्पित इस कार्यक्रम में केंद्र की और उत्तर प्रदेश की की 'डबल इंजन सरकार' के तहत देश और प्रदेश में चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास की अपार उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक कैंट डॉ. जीएस धर्मेश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मोदी-योगी सरकार की ऐतिहासिक देन (PMSSY)
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने कहा कि आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) की सौगात दी है। इसी का परिणाम है कि अब एस.एन. मेडिकल कॉलेज में बाईपास सर्जरी (Open Heart Bypass Surgery) जैसी जटिल सुविधाएं सफलतापूर्वक हो रही हैं, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँच रही हैं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार 'आयुष्मान भारत योजना' को घर-घर पहुँचाकर आम लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है और देश के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक इलाज की सुविधा सुलभ हुई है। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में अच्छे से अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। विधायक डॉ जी एस धर्मेश जी ने बताया कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज सें ही एमबीबीएस की थी। उन्होंने 12 साल में एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर इलाज के बारे में जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सुदृढ़ होती चिकित्सा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एस.एन. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों, नए इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों , अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता को विस्तार से प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में समाज के विशिष्ट एवं प्रबुद्ध जनों के साथ देश और प्रदेश के विकास को लेकर एक सार्थक संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप में डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. पूरन डाबर, डॉ पंकज आदि सहित शहर के कई प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

ये उपलब्धियां गिनाईं
स्वास्थ्य योजनाओं का सुदृढ़ीकरण: उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नेशनल हेल्थ मिशन और ई-संजीवनी योजना के बारे में विस्तार से बताया। डबल इंजन सरकार लाभ प्राप्त हो रहा है ।
स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास और आंकड़े: AIIMS की संख्या में वृद्धि: वर्ष 2014 में देश में केवल 7 AIIMS थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 23 AIIMS हो गई है।
मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल: देश में अब 780 मेडिकल कॉलेज हो चुके है। जिला अस्पतालों का कायाकल्प किया गया है।
आयुष्मान भारत योजना की सफलता
वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 40,000 क्लेम आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए केवल आधार कार्ड के आधार पर आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी गई है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पर भी बात की।
ABHA ID: कार्यक्रम में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA ID) के बारे में भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार:
देश में मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) और शिशु मृत्यु दर (IMR) में भारी कमी आई है।
संस्थागत प्रसव (Delivery) पर ₹1400 की सहायता राशि मिल रही है।
1 करोड़ 32 लाख महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है और फीमेल कैंसर वैक्सीनेशन (Female Cancer Vaccination) की भी शुरुआत की गई है।

अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां:
देश में 42 करोड़ से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई है, जिसमें 36 करोड़ ओरल कैंसर (Oral Cancer) जांच शामिल हैं।
लगभग 2000 आवश्यक दवाओं (Medicines) के दाम कम किए गए हैं, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Waiting room at the electric crematorium in Agra has been air-conditioned…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजगंज विद्युत मोक्षधाम के वेटिंग रूम में लगा एसी. श्मशान...

आगरा

Mass Tree Plantation Drive in Agra: Message of Environmental Conservation Spread Across Institutions, Organizations, Universities, and SNMC

आगरालीक्स…आगरा में वृक्षारोपण महायज्ञ. सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, एसएन मेडिकल कॉलेज, डॉ....

आगरा

Agra News: Balkeshwar, Agra resonates with the chanting of the Holy Name; city residents invited to the Shri Jagannath Rath Yatra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हरिनाम संकीर्तन से गूंजा बल्केश्वर, श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए शहरवासियों...

आगरा

Agra News: A powerful message on environmental conservation was delivered at Sharda University, Agra…#agranews

आगरालीक्स..आगरा की शारदा यूनिवर्सिटी में रोपे गए पौधे. पर्यावरण संरक्षण का दिया...

error: Content is protected !!