Tuesday , 26 May 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: ADA investigation team arrived at Chaupati to investigate the cause of death of a 16-year-old boy during an adventure…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: ADA investigation team arrived at Chaupati to investigate the cause of death of a 16-year-old boy during an adventure…#agranews

4

आगरालीक्स…आगरा चौपाटी पर एडवेंचर के दौरान 16 साल के बच्चे की मौत के कारणों को जानने पहुंची एडीए की जांच टीम. जिपलाइन का लॉक टूटने पर 45 फीट से नीचे गिरा था कुनाल

आगरा चौपाटी पर 24 मई की शाम को एडवेंचर के दौरान 16 साल के बच्चे की मौत के बाद एडीए द्वारा गठित जांच टीम कारणों का पता लगाने के लिए मंगलवार को आगरा चौपाटी पहुंची. चौपाटी पर ईओडी एडवेंचर कंपनी द्वारा संचालित जिप लाइन की सेफ्टी बेल्ड का लॉक टूटने के कारण हुई बच्चे की मौत पर एडीए ने पांच सदस्यीय टीम जांच को गठित की है. मंगलवार को गठित समिति में शामिल एडीए सचिव, मुख्य अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता (वि0/यां०), नगर नियोजक, संबंधित क्षेत्रीय सहायक अभियन्ता के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और मौके पर उपस्थित संबंधित फर्म/कम्पनी के कर्मचारियों से आवश्यक पूछताछ की गई. टीम ने संबंधित अभिलेखों की भी जांच की. समिति की ओर से इसकी रिपोर्ट एडीए उपाध्यक्ष को सौंपी जाएगी.

आगरा चौपाटी, ताजनगरी जोनल पार्क में फिरोजाबाद के रहने वाले चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल अपने बड़े बेटे 16साल के कुनाल अग्रवाल, छोटे बेटे मयंक अग्रवाल और पत्नी रिंकी अग्रवाल के साथ रविवार को आगरा आए थे. वे आगरा चौपाटी पहुंचे, कुनाल ने एडवेंचर स्पोर्ट्स को देख चिपलाइन की जिद की, जिपलाइन 120 फीट लंबी है और 45 फीट हाइट है, इससे एक सिरे से दूसरे सिरे तक तार के सहारे जाते हैं.

17 सेकेंड का वीडियो हो रहा वायरल, लॉक लगाने में हुई लापरवाही
कुनाल अग्रवाल चिपलाइन के लिए पहुंचा, वह चिपलाइन के तार के सहारे आगे बढ़ती है नीचे गिर गया, आशंका है कि चिपलाइन के तार का लॉक ठीक तरह से नहीं लगा. जिससे वह नीचे गिरा, नीचे जाल बिछा हुआ था उससे टकराने के बाद नीचे फर्श पर गिर गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि 45 फीट से नीचे गिरने पर कुनाल की दाएं तरफ की हडडी टूट गई, सूजन आने से वह कोमा में चला गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.

गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, दो को भेजा जेल
इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के अनुसार, जिपलाइन ईओडी कंपनी द्वारा संचालित हो रही थी, पुलिस ने मौके से कंपनी के मैनेजर डिफेंस कॉलोनी निवासी संतोष कुमार दुबे और सुरक्षा प्रभारी दिल्ली के गाजीपुर के रहने वाले अभिषेक को अरेस्ट कर लिया है. कर्मचारी ईओडी कंपनी के मालिक का नाम नहीं बता सके.

आगरा चौपाटी बंद, एडीए करा रहा जांच, शासन ने मांगी रिपोर्ट
हादसे के बाद आगरा चौपाटी को बंद कर दिया गया है, एडीए इस मामले में उच्च स्तरीय जांच करा रहा है जिससे हादसा कैसे हुआ और आगे इस तरह की घटना ना हो इसके लिए इंतजाम किए जा सकें. शासन ने भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Officers available in Office from 10 AM to 12 Noon for Janta Darshan, Online monitoring

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में सुबह 10 से 12 बजे तक अधिकारियों को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Admission start in Eshan college of engineering and management in Btech computer science and engineering, BBA, BCA, MBA, MCA, M.Tech

आगरालीक्स आगरा के Eshan college of engineering and management में बीटेक कंप्यूटर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two arrested after 16 year old businessman son died in Zipline sports in Agra, Chaupati closed, Video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा चौपाटी में एडवेंचर स्पोर्ट्स की चिपलाइन से...

बिगलीक्स

Agra Live News: 54 year old night temperature record break in Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा में रात के तापमान का 54 साल का...

error: Content is protected !!