आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कृष्णा मेट्रो मॉल के बेसमेंट की खोदाई से केनरा बैंक की बिल्डिंग गिरने के मामले में आज तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए जाएगी। एडीए की टीम जांच में यह देखेगी कि मानचित्र स्वीकृत कराया गया था उससे विचलित निर्माण तो नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए हैं कि मॉल की खोदाई और निर्माण में मनमानी की जा रही है, सुरक्षा के इंतजाम तक नहीं किए गए हैं। ( Agra Live News: ADA three member committee investigate in Canara Bank Collapse case)
आगरा में 23 अप्रैल को भैरों बाजार, जीवनी मंडी में कृष्णा मेट्रो मॉल की बेसमेंट की खोदाई में जमीन के एक हिस्से में संसंचालित हो रही केरना बैंक, शाखा बेलनगंज की बिल्डिंग गिर गई थी, दोपहर में बिल्डिंग गिरी उस समय बैंक में 15 लोग थे। बाल बाल लोगों की जान बच गई थी। लॉकर और गोल्ड लोन के लिए बैंक में रखा गोल्ड और लोन के दस्तावेज बैंक के अंदर थे और लॉकर की चाबी मलबे में दब गई थी। लॉकर को केनरा बैंक कचहरी घाट में सुरक्षित रख दिया गया है।
बिल्डर पर दर्ज हो चुका है मुकदमा
बेलनगंज भैरों बाजार में 4489 वर्ग मीटर में पुराने भवनों को तोड़कर कृष्णा मेट्रो मॉल का निर्माण करीब दो साल से चल रहा है। किरधा अर्थ डवलपर्स और कृष्णा भू विकास एलएलपी के साझेदार राकेश कोहली और विनोद अग्रवाल द्वारा बेसमेंट के दो तल, भूलत, प्रथम तल और द्वितीय तल का निर्माण चल रहा था। एक हिस्से में 50 वर्ष से केनरा बैंक की बेलनगंज शाखा संचालित है।इस मामले में एसआई योगेश पंवार की तहरीर पर थाना छत्ता में बिल्डर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. सिकंदरा के विश्वकर्मा ग्रीन्स निवासी किरधा अर्थ डवलपर्स के मालिक राकेश कोहली और कमला नगर के कृष्णा भू विकास एलएलपी के मालिक विनोद अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके साथ ही बिल्डर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें आरोप लगाए हैं कि कृष्णा मेट्रो मॉल का निर्माण में लापरवाही बरती जा रही थी और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे।
तीन सदस्यीय टीम जांच करेगी
इस मामले में एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्नमोली ने 25 अप्रैल को सचिव
श्रद्धा शांडिल्यायान की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। मंगलवार को कमेटी जांच करने जाएगी, मानचित्र स्वीकृत से निर्माणाधीन मॉल का मिलान किया जाएगा, मानचित्र से अतिरिक्त किए गए निर्माण को सील किया जाएगा।