आगरालीक्स…आगरा एयरफोर्स स्टेशन में तैनात एयरफोर्स कर्मी चलती ट्रेन से गिरा. दोनों पैर और एक हाथ कटा. गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
आगरा एयरफोर्स स्टेशन में तैनात एयरफोर्स कर्मी फिरोजाबाद में चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे में उनके दोनों पैर और एक हाथ कट गया है. एयरफोर्स कर्मी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.कानपुर के थाना मंगलपुर के लक्ष्मणपुर पिलक में आशीष शुक्ला रहते हैं. आशीष शुक्ला एयरफोर्स के जवान हैं और आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात हैं. शुक्रवार को वह टूंडला जंक्शन से कानुपर के लिए ट्रेन से जा रहे थे. ट्रेन जैसे ही गांव चूल्हावली के पास पहुंची तभी उनका पैर फिसल गया और वो चलती ट्रेन से गिर नीचे गए. गिरने के बाद आशीष ट्रेन की चपेट में आ गए और उनके दोनों पैर और एक हाथ कट गया. इससे मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में आशीष को लेकर जिला अस्प्ताल पहुंची. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है. हालत नाजुक बनी हुई है.