आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी डोनाल्ड ट्रंप आ रही हैं, वे सिंगर है, ताजमहल देखेंगी और रात में आगरा में ही रुकने का कार्यक्रम है। ( Agra Live News: American President Donald Trump 32 year old daughter Tiffany trump visit Taj Mahal today )
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दूसरी पत्नी माली मैपल्स की बेटी 32 साल की टिफनी ट्रंप सिंगर है, वे डोनाल्ड ट्रंप की चौथी बेटी हैं और डोनाल्ड ट्रंप और दूसरी पत्नी माली मैपल्स की इकलौती बेटी हैं। टिफनी ट्रंप शनिवार को भारत यात्रा पर आ रही हैं, वे शनिवार को दिल्ली पहुंचेंगी और वहां से चार्टड विमान से खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगी।
आज या कल देख सकती हैं ताजमहल
टिफनी ट्रंप शनिवार शाम तक आगरा आ जाएंगी, वे शनिवार शाम को या रविवार सुबह ताजमहल देख सकती हैं। उनके साथ 20 सदस्यीय दल भी आ रहा है। शनिवार को टिफनी ट्रंप आगरा में ही रुकेंगी और रविवार को आगरा से जैसलमेर के लिए जाएंगी।
कड़ी सुरक्षा के इंतजाम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप की आगरा यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। उनके यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन और एएसआई के अधिकारियों ने बैठक की।