आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में अंसल हाउसिंग की संपत्ति कुर्क, खरीद फरोख्त पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। ( Agra Live News: Ansal Housing office seal in Agra )
जिला प्रशासन के अनुसार, अंसल हाउसिंग ने साल 2006 में मौजा बगदा, ताजगंज में करीब तीन बीघा जमीन खरीदी थी, इस जमीन की रजिस्ट्री के दौरान 24.88 लाख रुपये का स्टांप शुल्क कंपनी द्वारा जमा नहीं किया गया, बार बार नोटिस दिए बए लेकिन शुल्क जमा नहीं किया। इससे रिकवरी की राशि बढ़कर 1.67 करोड़ रुपये पहुंच गई।
कार्यालय किया गया सील
जिला प्रशासन ने अंसल हाउसिंग से 1.67 करोड़ रुपये की रिकवरी वसूली के लिए 20 अप्रैल को कुर्की का आदेश दिया था। एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने टीम बनाई, नायब तहसीलदार अनिल चौधरी के साथ टीम अंसल हाउसिंग के ताजगंज क्षेत्र के मौजा बगदा में कंपनी के कार्यालय पर सील लगा दी।
इसके साथ ही प्रशासन ने आरसी प्रपत्र 41 के नियम 158 व 162 के तहत कार्रवाई करते हुए भूमि और अन्य संपत्तियों को जब्त कर लिया है। कुर्की नोटिस में कंपनी के अधिक्रत प्रतिनिधि किशन कुमार का नाम डिफॉल्टर के रुप में दर्ज किया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जब्त की गई संपत्ति किसी भी प्रकार के हस्तांतरण, बिक्री, दान या अन्य रूप से लेनदेन नहीं किया जाएगा।