आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पीएनबी बैंक पहुंची सीबीआई, कई घंटे तक जांच, अधिकारियों से पूछताछ के साथ ही रिकॉर्ड खंगाले।
पीएनबी की जैतपुर के भदरौली बैंक शाखा में गुरुवार को सीबीआई की 12 सदस्यीय टीम दो गाड़ियों से पहुंची, शाम करीब चार बजे पहुंची टीम ने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी। सीबीआई टीम की जांच के दौरान बैंक के बाह पुलिस तैनात रही, जांच के दौरान बैंक से किसी को बाहर नहीं निकलने दिया, टीम रात तक जांच करती थी। ( Agra Live News: CBI search in PNB, Bhadhrauli Branch in Agra )
जांच के बारे में स्पष्ट नहीं, सूर्य घर योजना से मामला जुड़े होने की चर्चा
सीबीआई किस जांच के लिए आई थी यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन चर्चा है कि सूर्य घर योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी में वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच के लिए टीम आई है। पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड संजय श्रीवास्तव का कहना मीडिया से कहना है कि सीबीआई की टीम भदरौली ब्रांच में शाम को पहुंची थी, पीएनबी देश की प्रतिष्ठित बैंक है और किसी प्रकार की गड़बड़ी को प्रोत्साहित नहीं करती हे, जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ बैंक के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।