Sunday , 12 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: Chemists’ Association urged those who are not wrongdoers not to be afraid and to open their shops#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: Chemists’ Association urged those who are not wrongdoers not to be afraid and to open their shops#agranews

299

आगरालीक्स…आगरा के फव्वारा दवा मार्केट में औषधि विभाग का सर्वे. गोदाम के अंदर मिली नॉट फॉर सेल की दवाएं…केमिस्ट एसोसिएशन बोली—जो गलत नहीं वो डरें नहीं, दुकानें खोलें

आगरा के फव्वारा स्थित झूलेलाल बाजार में औषधि विभाग की लखनऊ की टीम ने सर्वे किया है. शुक्रवार को यहां बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की फिजीशियन सैंपल दवाएं बरामद कीं. तीसरी मंजिल पर बना गोदाम पर ताला लगा हुआ था. टीम जब यहां पहुंची तो ताला को तुड़वाया गया. गोदाम के अंदर से भारी मात्रा में नॉट फॉर सेल लिखी दवाएं मिलीं. टीम में शामिल 25 ड्रग इंस्पेक्टरों ने दवाओं की जांच की और सूची तैयार की है. इससे पहले लखनऊ की टीम ने गुरुवार को 15 मेडिकल फर्मों पर छापेमारी की थी. टीम ने यहां से नकली और सरकारी दवाएं जब्त की थीं और तीन फर्मों को सीज किया था.

जो गलत नहीं वो डरें नहीं
आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन अपने समस्त सदस्य को अवगत कराना चाहती है कि जो व्यापारी कोई गलत काम नहीं करते है. वह लोग बहकावे में आके दुकान बंद न करें. सर्वे के लिए आई हुई टीम ने जिन लोगों पर कार्यवाही की है वह ही लोग अफवाह फैला रहे है. ये लोग अफवाह फैला रहे हैं कि जिसकी दुकान खुली रहेगी उस पर जाके टीम कार्यवाही करेगी. कुछ दुकानों के नाम लेके एक दूसरे बोला कि उसकी दुकान खुली देख के बैठ गये. इसकी दुकान खुली देख कर कार्यवाही कर रहे है. संस्था के पदाधिकारियों ने जाके देखा तो ये सब झूठ है. संस्था के पदाधिकारियों ने बाजार में जाके व्यापारियों से आहवान कर दुकान खुलवाई ओर सभी को बताया कि सर्वे को आई हुई टीम सिर्फ उन लोगों के पास सर्वे करेगी जिनके नाम उनकी लिस्ट में है. बाकी सभी लोग बेफिक्र होके अपनी दुकान खोले जो लोग अपना व्यापार सही तरीके से फुल बिल का करते है उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra: Janakpuri 2026 will be set up at Bhavna Estate, Sikandra, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इस बार भावना एस्टेट सिकंदरा में सजेगी जनकपुरी. बैठक में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Invitations for the Shri Jagannath Rath Yatra are reaching every household in Agra…#agra

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में घर—घर पहुंच रहा श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का निमंत्रण. मृदंग-मंजीरों...

टॉप न्यूज़

Agra News: Invitation for the Shri Jagannath Rath Yatra extended in Agra amidst Harinam Sankirtan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हरिनाम संकीर्तन के साथ दिया गया श्री जगन्नाथ रथयात्रा का...

टॉप न्यूज़

Subhash Bazar, Agra Incident: Notice issued to the Chief Engineer and departmental action recommended against the Junior Engineer…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सुभाष बाजार हादसे में महिला का अभी तक नहीं चला...

error: Content is protected !!