आगरालीक्स …Agra News.. आगरा में मास्क लगाकर पहुंचे कॉमेडियन गुत्थी फेम सुनील ग्रोवर, सूर्योदय के समय पत्नी संग ताजमहल देखा।
टीवी एक्टर, कॉमेडियन सुनील ग्रोवर रविवार सुबह आगरा पहुंचे, सूर्योदय के समय ताजमहल देखने के लिए वे अपनी पत्नी आरती अग्रवाल के साथ मुंह पर मास्क लगाकर पहुंचे सुनील ग्रोवर को पर्यटकों ने पहचान लिया। पर्यटकों की भीड़ जुट गई और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने भी अपना मास्क हटा दिया।
एक घंटे तक ताजमहल में रहे
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहे, उन्होंने ताजमहल की पच्चीकारी के बारे में जानकारी ली, डायना बेंच पर फोटो कराए और पर्यटकों ने भी उनके साथ फोटो कराए।