आगरालीक्स…Agra News: महंगाई की एक और डोज आगरा सहित देश भर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के रेट बढ़े, पांच किलो का सिलिंडर भी महंगा, चाय, नाश्ता से लेकर रेस्टोरेंट के खाने के रेट बढ़ेंगे।फिलहाल घरेलू गैस सिलिंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर की सीमित आपूर्ति के चलते पहले से ही चाय से लेकर नाश्ता और रेस्टोरेंट के खाने के रेट बढ़ चुके हैं। ऐसे में एक जून यानी सोमवार से देश भर में कॉमर्शियल 19 किलोग्राम के सिलिंडर के रेट 42 रुपये और पांच किलोग्राम के एलएफटी सिलिंडर के रेट 9.50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इसका असर फास्ट फूड से लेकर रेस्टोरेंट के खाने पर पड़ेगा, रेट बढ़ने के साथ ही खपत के अनुसार, कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
एक जून 2026 से एलपीजी सिलिंडर के नए रेट
कॉमर्शियल सिलिंडर 19 किलोग्राम नए रेट 3167.50 रुपये
एलएफटी पांच किलोग्राम सिलिंडर 850 रुपये
घरेलू गैस सिलिंडर एचपी 14.2 किलोग्राम 925.50 रुपये