आगरालीक्स…Agra News: आगरा में हरीपर्वत से मदिया कटरा रोड रवि हॉस्पिटल तक एक लेन बंद, 15 जून तक एक लेन से ही गुजरेंगे वाहन, जाम से जूझे लोग। ( Agra Live News: Delhi gate to Hariparwat lane closed for CM Grid Road construction in Agra )
आगरा में हरीपर्वत चौराहे से रवि हॉस्पिटल तक नगर निगम द्वारा सीएम ग्रिड के तहत सड़क बनाई जानी है इसके लिए यातायात पुलिस ने अनुमति मांगी गई थी। ऐसे में बुधवार को पहले डिवाइडर तोड़ने के बाद गुरुवार से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया।
देहली गेट से हरीपर्वत की तरफ की लेन की गई बंद
सड़क निर्माण के लिए देहली गेट से हरीपर्वत तक की एक लेन को चौराहे से 200 मीटर पहले तक बंद कर दिया गया है। इस पर डायवर्जन के बोर्ड लगा दिए हैं, अब एक ही लेन से वाहर निकाले जा रहे हैं। इससे गुरुवार शाम से जाम लगना शुरू हो गया।
15 जून तक एक लेन रहेगी बंद
यातायात पुलिस ने सड़क निर्माण के लिए 15 जून तक डायवर्जन दिया है। एक लेन बंद होने के बाद वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को निकाला जा रहा है इसके लिए यातायात पुलिस तैनात की गई है।