आगरालीक्स:……Agra News: आगरा में सार्वजनिक शौचालय में ढाबा चल रहा था, काउंटर, टेबल कुर्सी के साथ ही ढाबे का बोर्ड भी लगा हुआ था, नगर निगम की टीम ने ढाबा किया ध्वस्त।
आगरा कैंट स्टेशन के बाहर सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा कर ढाबा संचालित किया जा रहा है। टेबल कुर्सी पड़ी थी जहां लोग बैठकर खाना खाते हैं, काउंटर लगा रखा था और बोर्ड भी लगा था लेकिन नगर निगम को भी इसकी जानकारी नहीं थी। शौचालय में ढाबा संचालित होने से लोगों को होने वाली परेशानी के बारे में नगर निगम में शिकायत की गई, इसके बाद नगर निगम की टीम हरकत में आई।
ढाबा किया ध्वस्त
नगर निगम की टीम सोमवार को आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची, यहां सार्वजनिक शौचालय में ढाबा चलता मिला, ढाबे को ध्वस्त कर दिया है।