Tuesday , 1 September 2026
Home आगरा Agra Live News: Dhara Chetna Foundation organised a colourful programme on Mother’s Day in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Dhara Chetna Foundation organised a colourful programme on Mother’s Day in Agra…#agranews

194

आगरालीक्स…आगरा में मदर्स डे पर धरा चेतना फाउंडेशन द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन, माताओं ने किए विचार व्यक्त, बच्चों ने बहाए स्वर

माता का जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहा है, माता को उनके बच्चों की सबसे ज्यादा जरूरत उनकी जीवन संध्या में पड़ती है, वृद्धावस्था के वक्त माता को शारीरिक व भावनात्मक रूप से बच्चों के भरपूर सहारे की जरूरत होती है। तभी माता की सेवा करके हम अपने जीवन को भी सार्थक बना सकते हैं। यह विचार वक्ताओं ने मदर्स डे प्रोग्राम में वक्ताओं ने व्यक्त किए।

धरा चेतना फाउंडेशन के दयालबाग स्थित कम्यूनिटी हॉल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें विशेष प्रेरणादायी पहल यह रही कि फाउंडेशन द्वारा समय के महत्व को सम्मान देने हेतु नई परंपरा की शुरुआत की। कार्यक्रम में जो चार महिलाएँ सर्वप्रथम समय पर उपस्थित हुईं, उनके करकमलों द्वारा दीप प्रज्जवलन कराया गया। इस सुंदर पहल का उद्देश्य समाज में समय की महत्ता एवं अनुशासन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।

शहर के सम्मानित अध्यापक एवं अध्यापिकाओं में लीना लेजर, हर्षित, वर्षा मैम, आभा मेहरा, वत्सला प्रभाकर ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में हर्षित द्वारा माँ को समर्पित एक अत्यंत भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया। धरा चेतना फाउंडेशन के विद्यार्थियों ने भी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कृति ने माँ को समर्पित एक सुंदर कविता प्रस्तुत की तथा उसके पश्चात एक मधुर गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। सूर्यांशी ने बेहतरीन गिटार प्रस्तुति से संगीत की मनमोहक छटा बिखेर कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। नन्हीं अनिका ने सुरीली आवाज़ में एक अत्यंत सुंदर गीत प्रस्तुत कर हृदय जीत लिया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने मातृत्व, विद्यार्थियों की जीवनशैली एवं पारिवारिक संस्कारों पर विचार साझा किए। श्रुति ने संबोधन में कहा कि उनकी पुत्रवधू के साथ उनके संबंध बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे एक माँ और बेटी के होते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. नवीन गुप्ता ने भी एक प्रेरणादायी सत्र लिया, जिसमें कि उन्होंने वर्तमान समय में माताओं की भूमिका, बच्चों के जीवन में उनके महत्व तथा उनकी अद्भुत शक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विद्यार्थियों अन्या अग्रवाल, अन्वी अग्रवाल, अनय एवं आहाना सहित अन्य बच्चों ने प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। इस संपूर्ण आयोजन का सफल संचालन एवं संयोजन फेलिक्स मसीही सर के दिशा-निर्देशन में अक्षय प्रताप सिंह एवं गति सिंह द्वारा किया गया। मदर्स डे का यह आयोजन प्रेम, संवेदना, संस्कृति और मातृत्व के सम्मान का एक सुंदर उत्सव बनकर उपस्थित लोगों के हृदय में विशेष स्थान बना गया। कार्यक्रम में डॉ.महेश धाकड़, श्याम कपूर, बरखा सिंह, नरेश कुमार तन्हा आदि भी मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two special passenger trains to run from Agra Cantt for Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, जन्माष्टमी को लेकर आगरा कैंट से मथुरा के लिए चलेंगी...

आगरा

Agra News Live: 208 critical crash location of Agra share with Google Map, get Alert before 500 meter of crash location

आगरालीक्स आगरा में वाहन चालकों को 500 मीटर पहले सड़क दुर्घटना संभावित...

आगरा

Agra News: Sanskrit festival held at DEI, Agra; deliberations held on possibilities ranging from employment to AI…#agranews

आगरालीक्स…संस्कृत केवल भाषा नहीं, ज्ञान और तकनीक की विरासत…आगरा के डीईआई में...

आगरा

Agra News: Shri Krishna Nandotsav celebrated at Bachpan and Academic Heights School in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन एवं एकेडेमिक हाइट्स स्कूल में मनाया श्रीकृष्ण नंदोत्सव. नन्हे-मुन्ने...

error: Content is protected !!