आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करोड़ों की बकाएदारी पर होटल ईस्टलाइट सील।
नायब तहसीलदार विमल कुमार के अनुसार, मनोरंजन कर विभाग द्वारा निदेशक मून नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड पता होटल ईस्ट लाइट दिल्ली गेट की मनोरंजन कर विभाग से एक करोड़ 85 लाख और 90 लाख 98 हजार रुपये की आरसी निकली थी, नोटिस के बाद भी धनराशि जमा नहीं की गई। ( Agra Live News: Distt Administration team seal Hotel east lite )
होटल ईस्टलाइट किया गया सील
एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने दो आरसी की करीब 2.76 करोड़ रुपये की बकाया वसूली के लिए संपत्ति को कुर्क करने के लिए 21 अप्रैल को आदेश जारी किए थे। बुधवार को प्रशासन की टीम दिल्ली गेट स्थित होटल ईस्टलाइन पहुंची और होटल को सील कर दिया।