आगरालीक्स आगरा के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, फिरोजाबाद के डीएम रमेश रंजन सहित 38 आईएएस का तबादला, इस्तीफा देने वाले आईएएस रिंकू राही को पोस्टिंग मिली। ( Agra Live News: DM Firozabad Eamesh Ranjan, Nagar Aayukt Agra Ankit Khandelwal & 38 IAS transfer)
यूपी में रविवार रात को 38 आईएएस के तबादले किए गए, इसमें आठ जिलों के डीएम भी शामिल हैं। फिरोजाबाद के डीएम रमेश रंजन को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाया गया है। उन पर तहसीलदार राखी शर्मा ने आईफोन लेने के आरोप लगाए थे। इसके बाद तहसीलदार राखी शर्मा का भी तबादला कर दिया गया था।आगरा के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल बने संभल के डीएम
आगरा के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को संभल का डीएम बनाया गया है। उनकी जगह सीडीओ गाजीपुर संतोष कुमार वैश्य को आगरा का नगर आयुक्त बनाया गया है। आईएएस रिंकू राही ने इस्तीफा दे दिया था, हालांकि 20 अप्रैल को कंडीशनल इस्तीफा वापस ले लिया था। आईएएस रिंकू राही को जालौन का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
इन जिलों के नए जिलाधिकारी बनाए गए
अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी संभल
संतोष कुमार शर्मा जिलाधिकारी फिरोजाबाद
मधुसूदन हुल्गी जिलाधिकारी देवरिया
सैमुअल पाल एन जिलाधिकारी जौनपुर
आनंद वर्धन जिलाधिकारी मउ
गौरव सिंह सोगरवाल जिलाधिकारी महाराजगंज
राजेंद्र पैंसिया जिलाधिकारी मुरादाबाद
अभिषेक पांडेय जिलाधिकारी प्रतापगढ़