आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीपीएस में 10 वीं के छात्रों के बीच मारपीट में एक छात्र के दांत टूटने के मामले में डीएम ने जांच समिति गठित करने के दिए निर्देश, स्कूल की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग तलब की। (Agra Live News: DM given direction to constitute inquiry Committe in DPS, Agra Case )
आगरा के डीपीएस में जयपुर हाउस के रहने वाले मोबाइल कारोबारी का बेटा कक्षा 10 वीं का छात्र है। शनिवार की सुबह डीपीएस स्कूल में 10 वीं छात्रों में मारपीट हो गई, इससे मोबाइल कारोबारी के बेटे के चार दांत टूट गए। कारोबारी का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने सुबह 7 बजे फोन कर बताया कि स्कूल आ जाइए, आपके बच्चे के चोट लगी है, कारोबारी मामूली चोट समझते हुए स्कूल पहुंचे तो वहां उनके बेटे के मुंह से खून निकल रहा था और वह अकेला बैठा हुआ था। आरोप है कि करीब एक घंटे तक उनका बेटा दर्द से कराहता रहा स्कूल प्रबंधन ने इलाज नहीं कराया। प्रिंसिपल भी उनसे नहीं मिली।
जांच समिति गठित करने के साथ सीसीटीवी की गठित
इस मामले में सोमवार को पीड़ित छात्र के पिता डीएम मनीष बंसल ने मिले, उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। डीएम मनीष बंसल ने इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूल की सीसीटीवी रिकॉडिंग भी तलब की है।
स्कूलों में बच्चे ना लेकर जाएं घातक उपकरण
छात्र के पिता पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से भी मिले, उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए सवाल उठाया कि छात्र स्कूल के अंदर पंच सहित अन्य घातक उपकरण ले जा रहे हैं और स्कूल प्रबंधन जांच तक नहीं कर रहा है, यह गंभीर मामला है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके लिए स्कूलों में बच्चों की जांच की जाए जिससे वे कोई घातक उपकरण लेकर स्कूल में ना आएं।