आगरालीक्स… Agra News: आगरा के कसरेट, किनारी बाजार में ज्वैलरी शोरूम की बिल्डिंग गिरने पर ज्वैलर के खिलाफ मुकदमा। हादसे के 15 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा। ( Agra Live News: FIR lodge against Jeweller in Building collapse in Kasrate Kinari Bazar Agra )
आगरा के सीताराम कॉलोनी बल्केश्वर के रहने वाले ज्वैलर मनीष बंसल ने सेठ गली में प्रोपर्टी खरीदी थी, इसके अगले हिस्से में काम कराया गया इसके बाद इसके पीछे की जमीन भी खरीद ली थी। पीछे की जमीन पर निर्माण चल रहा था, पीछे की बिल्डिंग को आगे की बिल्डिंग जिसमें ज्वैलरी शोरूम था उससे जोड़ा जा रहा था इसी दौरान आगे की बिल्डिंग नौ अप्रैल की देर रात गिर गई, इसकी चपेट में आस पास की चार दुकानें आ गई। हादसा रात में होने के कारण मलबे में कोई दबा नहीं, जबकि बाजार में दिन में भीड़ रहती है।
एडीए इंजीनियन ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोप सील तोड़कर चोरी छिपे चल रहा था निर्माण
इस मामले में एडीए इंजीनियर की तरफ से हादसे के 15 दिन बाद थाना कोतवाली में ज्वैलर मनीष बंसल दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि निर्माणाधीन भवन को 27 अप्रैल 2024 को सील किया गया था, सील तोड़कर चोरी छिपे निर्माण कार्य कराया गया, इसी कारण हादसा हुआ है। ज्वैलर मनीष बंसल के खिलाफ लोकसेवक के वैध आदेश की अवहेलना और आपराधिक अतिचार की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना करेगी।