आगरालीक्स..Agra News: आगरा में गर्भवती युवती की मौत में लिव इन पार्टनर के खिलाफ मुकदमा, एक साल से लिव इन में रह रही थी युवती।
आगरा के एत्माउदौला क्षेत्र के युवक से युवती की 15 साल पहले शादी हुई थी, युवती की तीन बेटियां हैं। युवक का आरोप है कि एक साल पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी और न्यू आगरा छात्र के युवक के साथ लिव इन पार्टनर के साथ रह रही थी।
आठ महीने की गर्भवती थी युवती
युवती एक साथ से न्यू आगरा क्षेत्र में लिव इन पार्टनर के साथ रह रही थी, वह आठ महीने की गर्भवती थी। 24 मई को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवती ने सुसाइड कर ली, लिव इन पार्टनर से किसी को जानकारी दिए बिना ही युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। युवती के पति ने लिव इन पार्टनर पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।