आगरालीक्स:……Agra Live News: आगरा में ज्वैलर के घर में एसी में भड़की आग, घर में थे ज्वैलर की पत्नी और तीन बच्चे।
आगरा के उखर्रा, प्रेम नगर सदर में ज्वैलर विनीत वर्मा रहते हैं। उनकी शिवानी ज्वेलर्स के नाम से ज्वैलरी की दुकान है, परिवार में पत्नी निशा और तीन बच्चे हैं। ज्वैलर विनीत वर्मा दुकान पर थे। घर पर बेटी नताशा ने सोमवार को जैसे ही एसी आन किया उसमें आग लग गई। ( Agra Live News: Fire break out in AC in Jewellers house in Agra)_
घर से भागकर बचाई जान, जल गया कैश और सामान
नताशा के एसी आन करते ही आग लग गई, निशा अपने तीनों बच्चों को लेकर बाहर आ गईं, मदद के लिए स्थानीय लोग भी आ गए लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरा घर घेर लिया। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन आग एक के बाद दूसरे कमरे तक पहुंच गई। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से कैश सहित अन्य सामान जलकर स्वाह हो गया।