आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
आगरा के गढ़ी भदौरिया में फैक्ट्री में आग लग गईं, गुरुवार दोपहर 12 बजे फैक्ट्री से धुआं उठने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में आसमान में धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गए और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।