आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, टेंट के सामान में आग लगने से चारों तरफ धूआं ही धूआं, दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे।
आगरा के सदर क्षेत्र की डिफैंस कॉलोनी में रविवार सुबह टेंट के गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आ गए। धुआं लगातार बढ़ने से लोग दहशत में आ गए, सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। टेंट गोदाम के मुख्य गेट से आग बुझाने के प्रयास में दमकल कर्मी जुटे हुए हैं
खबर अपडेट की जा रही है