आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भीषण गर्मी, 30 मई से बदलेगा मौसम, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में सोमवार सुबह से ही धूप है, सुबह का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही लू चलेगी, इससे दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, गर्मी से रात में भी राहत नहीं मिलेगी।
30 मई को बादल छाने के साथ बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब दिन का तापमान धीरे धीरे कम होगा, 30 मई को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है इससे दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
25-May 31.0 45.0 Mainly Clear sky
26-May 29.0 45.0 Clear sky
27-May 28.0 45.0 Clear sky
28-May 27.0 45.0 Clear sky
29-May 27.0 42.0 Clear sky
30-May 26.0 38.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers