Thursday , 22 October 2026
Home आगरा Agra Live News: Gargi Rehab Centre organises free autism awareness and testing camp…#agranews
आगरा

Agra Live News: Gargi Rehab Centre organises free autism awareness and testing camp…#agranews

313

आगरालीक्स…ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के व्यवहार, संचार, ध्यान एवं सामाजिक कौशल के बारे में अभिभावकों को किया जागरूक. सही समय पर समस्या के ज्ञान के बारे में बताया

सही समय पर बच्चे में ऑटिज्म के लक्षण को पहचान कर इलाज (थैरपी आदि) करना ही इसका समाधान है। ऑटिज्म से पीड़ित बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह जीवन जी सकते हैं, बशर्ते उन्हें सही सलाह और मार्गदर्शन मिले। इसमें अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को जागरूकता शिविर में यह बात गार्गी रिहैब सेंटर के संचालक डॉ. विशाल त्रिपाठी ने कही।

पश्चिमपुरी स्थित गार्गी रिहैब सेंटर में ऑटिज़्म जागरूकता एवं निःशुल्क परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य अभिभावकों में ऑटिज़्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों में प्रारंभिक लक्षणों की पहचान कर उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था। इस अवसर पर आगरा के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अतुल बंसल, डॉ अभिषेक गुप्ता, डॉ मनीष सिंह, डॉ ऋषि बंसल क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ ममता यादव, ऑटिज़्म विशेषज्ञ डॉ विशाल त्रिपाठी स्पीच थेरेपिस्ट डॉ विवेक त्रिपाठी, रेकी थेरेपिस्ट एवं काउंसलर श्रीमती पूजा त्रिपाठी, सीनियर थेरेपिस्ट आरती शर्मा, थेरेपिस्ट पूजा ठाकुर, स्पेशल एजुकेटर एवं उनकी टीम उपस्थित रही, जिन्होंने बच्चों का आकलन किया और अभिभावकों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

विशेषज्ञों ने बताया कि ऑटिज़्म व बच्चे के विकास से सम्बंधिक समस्याओं की समय पर पहचान और शीघ्र इलाज से बच्चों में बेहतर सुधार संभव है। शिविर में आए अभिभावकों को बच्चों के व्यवहार, संचार, ध्यान एवं सामाजिक कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर में उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और इसे बच्चों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. पंकज माथुर, राजेश सिंह, पंकज सिंह, गौरव गुप्ता, नाजमा आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: People outraged over the cremation of a dog at the Tajganj cremation ground; FIR registered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ताजगंज श्मशान घाट पर जला दी कुत्ते की चिता. आक्रोश,...

आगरा

Agra News: Police Commissioner holds meeting on traffic congestion issue in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में त्योहार पर जाम के झाम में फंस रहा आगरा. कहीं...

आगरा

Know about remedies to strengthen the Moon on Sharad Purnima in this special Vastu segment

आगरालीक्स…वास्तु विशेष में जानें शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा को मजबूत करने के...

error: Content is protected !!