Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra Live News: General Meeting of the National Federation of Insurance Field Workers of India Held in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: General Meeting of the National Federation of Insurance Field Workers of India Held in Agra…#agranews

304

आगरालीक्स…एलआईसी का ताना बाना बिगड़ा तो बिगड़ जाएगा देश की अर्थ व्यवस्था. आईआरडीए के नकारात्मक प्रभाव भारतीय जीवन बीमा पर पड़ रहे हैं…आगरा में नेशनल फैडरेशन ऑफ इन्श्योरेन्स फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया हुई आमसभा

आईआरडीए के नकारात्मक प्रभाव भारतीय जीवन बीमा पर पड़ रहा है। बीमा सुगम प्लेटफार्म से 14 लाख एजेन्ट की आय प्रभावित हो रही है। पॉलिसी होल्डर को सम्भव है 2-3 प्रतिशत बीमा सस्ता मिल जाए परन्तु सलाह देने के लिए कोई एक्सपर्ट नहीं होगा। मिस सेलिंग और सर्विस खराब हो जाएगी। ऐसे विषयों पर चर्चा हुई। मीटिंग के बाद अपनी समस्याओं को लेकर सरकार के पास जाएंगे। वित्त मंत्री के समक्ष भी अपनी समस्याओं को रखेंगे। यह बात आज नेशनल फैडरेशन ऑफ इन्शोसेन्स फील्ड वर्कर्स की कोटल ग्रांड मरक्युर में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सभा में राष्ट्रीय महासचिव विवेक सिंह ने कही।

कहा कि भारतीय जीवन वीमा निगम मजबूत तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत रहेगी। 28 करोड से अधिक पालिसी होल्डर बारतीय जीवन वीमा निगम से जुड़े हैं। बहुत बड़ा वित्तीय संस्थान हैं जो हमेसा भारत सरकार से साथ खड़ा रहता है। भारतीय जीवन वीमा निगम को मजबूत किया जाए, इसका ताना बाना बिगाड़ा न जाए। प्राइवेट कम्पनियां जवाबदेही के दायरें में नहीं। भारत सरकार ने एलाईसी एक्स में कई सकारात्मक बदलाव किए हैं।
पी.एस. नेगी ने उत्तर मध्य क्षेत्र के नव व्यवसाय (New Business) की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि उत्तर मध्य क्षेत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर सभी प्रमुख मानकों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि निगम के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया है।

इसके उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में सेक्रेटरी जनरल विवेक सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस दो दिवसीय बैठक में भारतीय जीवन बीमा निगम को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उन्होंने भारत सरकार को जीएसटी में राहत/हटाने के निर्णय के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस निर्णय का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिसके परिणामस्वरूप निगम ने वित्तीय वर्ष के समापन पर उत्कृष्ट वृद्धि दर्ज की है।

इस दो दिवसीय बैठक का सफल आयोजन आगरा डिवीजन द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष श्री अनिल कुमार द्विवेदी जी एवं डिविजनल सेक्रेटरी श्री मुकुल उपमन्यु जी के नेतृत्व में संपूर्ण टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस आम सभा के माध्यम से लिए जाने वाले निर्णय संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा भारतीय जीवन बीमा निगम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष एम विनय बबू, राष्ट्रीय महासचिव विवेक सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष रस्तोगी, क्षेत्रीय संजय साही, मण्डलीय ध्यक्ष अनिल द्विवेदी, मण्डल सिचव मुकुल उपमन्यु, कोषाध्यक्ष रावील त्रिपाठी, स्थानीय सचिव करन बुटोला, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम पीएस राणा, क्षेत्रीय सचिव पश्चिम मिलिन्द, क्षेत्रीय ध्यक्ष मध्य अभय सिंह, क्षेत्रीय सचिव मध्य अजय आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

आगरा

Agra Live News: Japanese operating microscope inaugurated at Sundarani Charitable Eye Hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अब जापानी आपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन से हो सकेगा जरूरतमंद व...

आगरा

Agra Live News: Police arrested another accused in the Raj Chauhan murder case…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राज चौहान मर्डर केस में एक और आरोपी पुलिस ने...

error: Content is protected !!