आगरालीक्स …Agra News: आगरा में इनर रिंग रोड के पास विकसित हो रहे ग्रेटर आगरा के प्लॉट की बुकिंग शुरू करने के निर्देश, ग्वालियर रोड के पास अटलपुरम टाउनशिप में 462 प्लॉट के लिए 410 आवेदन आए हैं। ( Agra Live News: Greater Agra Plot booking stat soon, 410 applicant for 462 plot of Atalpuram )
आगरा में इनर रिंग रोड के पास राहयपुर रहनकलां में 449 हेक्टेयर भूमि पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जा रहा है। इसमें 10 टाउनशिप हैं पहले चरण में तीन टाउनशिप में प्लाटों की बुकिंग होनी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी वर्ष सात अप्रैल को ग्रेटर आगरा को लांच किया था, अभी रोड सहित अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं इसके लिए प्लॉट की बुकिंग शुरू नहीं हो पा रही हैं। मंगलवार को प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद ने ग्रेटर आगरा के कार्यों की समीक्षा की और जल्द बुकिंग शुरू कराने के निर्देश दिए।
छह जुलाई को अटलपुरम के प्लॉट की निकलेगी लॉटरी
ग्वालियर रोड पर ककुला भांडई में विकसित हो रही एडीए की अटलपुरम कॉलोनी के 462 प्लाट के लिए आवेदन मांगे गए थे, 462 प्लाट के लिए 410 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों में त्रुटि सुधार के लिए मौका दिया गया है। इसके बाद छह जुलाई को सूरसदन में लॉटरी के माध्यम से प्लाट का आवंटन किया जाएगा।