आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गुजरात पुलिस का छापा, 28 लाख के 500 500 के नकली नोट जब्त।
27 मई को अहमदाबाद के वटवा क्षेत्र के अयोध्या अपार्टमेंट में वडोदरा निवासी इमरना सिंघा का शव मिला था। वह यहां चार साथियों के साथ किराए पर रह रहा था। शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की, मौके से फटे नकली नोट मिले, साथ ही नकली नोट व छपाई का सामान भी पुलिस ने जब्त किया।
आगरा में घर पर रखे थे 28 लाख के नकली नोट
पुलिस जांच में सामने आया कि इमरान के साथ आगरा के फतेहाबाद के गांव मेहरा चौधरी के चंद्र मोहन शर्मा और वीरेंद्र बघेल रह रहे थें। पुलिस ने चारों को अरेस्ट कर लिया। चंद्र मोहन शर्मा और वीरेंद्र बघेल की निशानदेही पर पुलिस उन्हें आगरा के फतेहाबाद स्थित घर पर लेकर पहुंची। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल का मीडिया से कहना है कि मकान से 28 लाख के नकली नोट बरामद किए गए हैं।