आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लू के अलर्ट के लिए बजे मोबाइल, नर्सरी से 12 वीं तक के सभी स्कूल बंद, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मंगलवार सुबह से ही गर्मी है, सुबह का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ ही लू चलेगी, इससे दिन का तापमान और बढ़ जाएगा, दिन का तापमान 47 डिग्री पहुंचने का अनुमान है इससे पहले सोमवार शाम को अचानक से लोगों के मोबाइल लू के अलर्ट के लिए बजने लगे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सात दिनों तक तेज धूप और लू चलेगी।
12 वीं तक के सभी स्कूल आज बंद
भीषण गर्मी और लू के अलर्ट के बाद डीएम के आदेश पर नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल आज यानी 19 मई को बंद कर दिए गए हैं।
आईएमडी का पूर्वानुमान
19-May 30.0 47.0 Strong surface winds during day time
20-May 29.0 47.0 Strong surface winds during day time
21-May 29.0 47.0 Strong surface winds during day time
22-May 29.0 47.0 Strong surface winds during day time
23-May 29.0 47.0 Strong surface winds during day time
24-May 29.0 47.0 Strong surface winds during day time