आगरालीक्स…ताजमहल और तेजो महालय विवाद पर हाईकोर्ट सख्त. एएसआई और केंद्र सरकार से मागा जवाब
आगरा के ताजमहल को तेजामहालय बताने का विवाद काफी समय से चल रहा है. दावा किया जाता है कि ताजमहल परिसर में भगवान शिव का मंदिर तेजा महालय है. अब इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. इस प्रकरण पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और एएसआई से जवाब तलब किया है. न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार और एएसआई को निर्देश दिया है कि वे इस संबंध में अपना जवाबी हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिया है. यह अहम सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में हुई. इसके साथ ही अदालत की ओर से इस मामले के चौथे प्रतिवादी को भी नोटिस जारी किया गया है.एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति की मांग को लेकर है याचिका
बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका में मुख्य रूप से मांग की गई है कि एक एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति् की जाए और उनके माध्यम से पूरे ताजमहल परिसर का विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाए. इसी सर्वेक्षण की मांग और तेजो महालय के दावे को लेकर न्यायालय ने संबंधित पक्षों से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है.