आगरालीक्स…Agra News: आगरा पुलिस की मुठभेड़ 25 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव के पैर मेें लगी गोली, पुलिस खंगाल रही कुंडली, संपत्ति होगी जब्त, रंगबाजी में राज चौहान की मौत के बाद आरोपों में घिरा मोनू यादव। ( Agra Live News: History sheeter Monu Yadav carrying 25000 reward arrested in Police encounter, Video )
आगरा के यमुना पार में 23 जनवरी की रात को बेदई के रहने वाले 23 साल के राज चौहान की रंगबाजी में होटल में हत्या कर दी थी, 18 राउंड गोलियां चली, सात गोली राज चौहान के लगी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी मंसूरी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। राज चौहान की मां नीरजा देवी पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं, उन्होंने राज चौहान हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव को साजिशकर्ता बताया है इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में की गई थी।
दो दिन पहले ईनाम घोषित, मुठभेड़ में अरेस्ट
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर 25 हजार रुपये का दो मई को ईनाम घोषित किया था, पुलिस की टीमें मोनू यादव की तलाश में जुटी हुईं थी। रविवार देर रात झरना नाले के पास पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव की घेराबंदी कर ली, खुद को घिरता देख मोनू यादव ने फायरिंग की, पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोनू यादव के पैर में गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मोनू यादव को अरेस्ट कर लिया है, उसके पास से गोली लगने से घायल) किया। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा व 1 जिंदा कारतूस.315 बोर व 1 मोटर साइकिल बरामद हुई।
संपत्ति की जाएगी जब्त
हिस्ट्री शीटर मोनू यादव की क्रिमनल हिस्ट्री खंगाली जा रही है, मोनू यादव पर कई मुकदमे हैं। ऐसे में अब पुलिस मोनू यादव की संपत्ति जब्त करेगी, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।