Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Agra Live News: If buses parked on the road cause a traffic jam, immediate action should be taken against the driver and conductor…#agranews
आगरा

Agra Live News: If buses parked on the road cause a traffic jam, immediate action should be taken against the driver and conductor…#agranews

190

आगरालीक्स…आगरा के डीएम की चेतावनी—सड़क पर खड़ी बसों से जाम लगा तो चालक परिचालक पर हो तत्काल एक्शन. ऐसी बसों को सीज करे ट्रैफिक पुलिस..

आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सोमवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में सख्त निर्देश दिए. बैठक में द्वितीय प्रकरण फाउण्ड्री नगर स्थित भूमि (कार्यशाला) पर सैटेलाईट बस स्टेशन से बसों के संचालन के सम्बन्ध में रखा गया. जिसमें क्षेत्रीय प्रबन्धक, राज्य सड़क परिवहन निगम, आगरा ने बताया कि फाउंड्री नगर, सैटेलाईट बस स्टेशन से हाथरस-अलीगढ़ से जाने वाली मेरठ, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून आदि मार्ग की बसों का संचालन करते हुए वर्तमान में लगभग 250 बसों का संचालन सूचारू रूप से संचालित किए जा रहे हैं. जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रबन्धक को सख्त निर्देश दिए कि निगम की बसों द्वारा मुख्य मार्गों पर जाम नहीं लगना चाहिए, बसों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें, लापरवाही बरतने वाले चालक, परिचालकों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए. जिलाधिकारी ने ट्रैफिक पुलिस को नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों को सीज करने के निर्देश दिए.

जिलाधिकारी ने गढ़ी महासिंह सब-स्टेशन, एत्मादपुर, आगरा से जुड़ी औद्योगिक इकाईयों को रास्ते में विद्युत लाइन से पेड़ों की टहनियों के संपर्क से विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्याओं, लाइन ट्रिपिंग के सम्बन्ध में प्रकरण में कृत कार्यवाही के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि उक्त फीडर के निकट आ रही पेड़ की शाखाओं द्वारा विद्युत दोष को रोकने हेतु 15470 मी. इंसुलेटेड बीजल कण्डक्टर का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया गया है. बैठक में भगवती बाग फाउण्ड्री नगर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क नाली निर्माण प्रकरण में बताया गया कि अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार द्वारा बताया गया कि सम्बन्धित स्थानों पर प्रक्रिया को पूर्ण किया जा रहा है, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जल निगम के साथ समन्वय बनाते हुए समयवद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें.

बैठक में जरी-जरदौजी को एक जनपद एक उत्पाद/ओडीओपी के अन्तर्गत जनपद के चयनित उत्पादों में सम्मिलित कराये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव पर जिलाधिकारी ने प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करने के निर्देश दिए. बैठक में उद्योग बन्धुओं द्वारा प्रस्तुत किए गये विद्युत सम्बन्धी, साफ-सफाई, अतिक्रमण, सड़क मरम्मत नालों की सफाई, आदि प्रकरणों पर सम्बन्धित को प्रभावी समयबद्ध कार्यवाही करने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए गये. बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, अपर नगरायुक्त शिशिर कुमार,उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह व जिला उद्योग बंधु समिति के सदस्यगण आदि मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

आगरा

Agra News: Sports injury specialist Dr. Rajat Sarv Kapoor honored in Noida on National Sports Day…#agranews

आगरालीक्स…राष्ट्रीय खेल दिवस पर आगरा के स्पोर्टस इंजरी विशेषज्ञ डॉ. राजत सर्व...

आगरा

Agra News: Lions Club Prayas gifts modern amenities to a Saraswati Shishu Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के विजय नगर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पुनर्निर्मित वातानुकूलित...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

error: Content is protected !!