आगरालीक्स…आगरा में 350 वाहनों की सघन चैकिंग. 24 वाहन किए गए सीज तो 100 के काटे चालान.
अवैध खनन, परिवहन,ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश व रोकथाम हेतु जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान में राजस्व, खनन, परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है. गठित टीम के सदस्यों द्वारा 22 मई से 24 मई तक कुल 350 वाहनों की चेकिंग जनपद के विभिन्न मार्गो पर की गयी. जिसमें अनियमितता पाये जाने पर कुल 24 वाहनों को विभिन्न थाना/चौकियों में अवरूद्ध किया गया, 100 वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी साथ ही बिना HSRP नम्बर प्लेट व नम्बर प्लेट से छेड-छाड कर व ढक कर परिवहन कर रहे 29 वाहनों पर चालान की कार्यवाही की गई तथा 03 वाहनों को सीज किया गया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी.अवैध खनन/परिवहन/ओवरलोडिंग की रोकथाम हेतु चलाया गया अभियान पूरी तरह से सफल रहा, भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाये जाते रहेंगें. उक्त पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा कार्यवाही की जाती रहेगी.