आगरालीक्स…Agra News: आगरा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणड़नवीस लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनवारण करेंगे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे, 50 हजार लोग जयंती समारोह में शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रदीप होटल एत्मादपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि 30 जून 2026 को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान ही एत्मादपुर में ही लोकमाता की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे, जबकि प्रतिमा का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणड़बीस करेंगे। इस समारोह में महाराष्ट्र विधानपरिषद के सभापति राम शिंदे बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे। इस जयंती समारोह में देश भर के पाल बघेल धनगर समाज के सांसद विधायक, पूर्व सांसद पूर्व विधायकों शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने होल्कर साम्राज्य से बाहर हजारों शिव मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, जिनमें काशी विश्वनाथ सहित ज्योतिर्लिंग भी शामिल हैं। लोकमाता के व्यक्तित्व और कृतित्व से सर्वसमाज के लोग परिचित हों, इसके लिए वे हर साल लोकमाता की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम करते आए हैं। एत्मादपुर, टूंडला और जलेसर विधानसभा के साथ ही आगरा और फिरोजाबाद जिले के सवा सौ से अधिक गांवों का दौरा कर सामाजिक बंधुओं को आमंत्रित किया है। लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बस, ट्रैक्टर और अपने निजी वाहनों से पहुंचेंगे। पांडाल में 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है, भीषण गर्मी के मौसम में आम जनता को परेशानी न हो, इसके लिए दो जर्मन हैंगर का पांडाल बनाया गया है, जिसमें शीतलता प्रदान करने के लिए पंखे और बड़े वाटर कूलर लगाए गए हैं। यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं, सामाजिक है इसमें हर दल के नेताओं समर्थकों को भी आमंत्रित किया गया है। आगरा के सभी जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं निजी तौर पर की गयीं हैं शासन और सत्ता का सहयोग उन्होंने पहले कार्यक्रम में भी नहीं लिया था इस बार भी उन्होंने इस भव्य समारोह के प्रचार प्रसार से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं खुद की हैं। प्रेस वार्ता में दिगम्बर सिंह धाकरे,गौरव शर्मा,नवीन गौतम,रोहित कत्याल,ब्रज मोहन धनगर,हरिओम बघेल,स्वदेश बघेल,दीपक बघेल, राकेश बघेल,विजय बघेल , डी पी सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।