आगरालीक्स…आगरा में विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान. फरवरी में ही हुई थी शादी. मायके वाले बोले—पति और दोनों ननदों की प्रताड़ना से थी परेशान
आगरा के रुनकता क्षेत्र में एक विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. रुनकता की रहने वाली 26वर्षीय रूपाली पुत्री झुन्नीलाल रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकलकर गांव के नगला क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंची और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर स्थानीय लोग और परिजन पहुंच गए. पलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. 20 फरवरी को ही हुई थी शादीमृतका के परिजनों ने बताया कि 26 साल की रूपाली की शादी इसी साल 20 फरवरी को जगनरे के नगला गांव निवासी विष्णु सिंह परमार पुत्र रामवीर सिंह परमार के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही पति और दोनों ननद रूपाली को प्रताड़ित करने लगी जिसे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी. रूपाली ने कई बार घरवालों को ससुराल में हो रही प्रताड़ना के बारे में फोन पर जानकारी भी दी. इस पर 27 मई को उसके पिता उसे ससुराल से वापस रुनकता ले आए थे और तब से वह मायके में रह रही थी.