आगरालीक्स …वीडियो देखें ..आगरा में एमजी रोड से मजार शिफ्ट करने के बाद तालाब की जमीन पर बनी मस्जिद, मजार और मंदिर को हटाया, धाकरान चौराहे की मजार भी हटेगी।
आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने बनी मजार को मंगलवार सुबह शिफ्ट किया गया, मजार को एमजी रोड से हटाकर आगरा कॉलेज के सामने नागिरी प्राचारिणी में बनी दरगाह में शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार को बिचपुरी के अंगूठी गांव में तालाब की जमीन पर बनाई गई मस्जिद, मजार और मंदिर को हटाया गया। ( Agra Live News: Masjid, Mazar & Temple on Pond land demolish in Anguthi Agra )
पांच एकड़ में फैले तालाब पर बना दिए थे मस्जिद, मजार और मंदिर
जिला प्रशासन के अनुसार अंगूठी गांव में पांच एकड़ में बने तालाब है, तालाब की जमीन पर मस्जिद, मजार और मंदिर बना लिया गया था। इन्हें हटाने के लिए एनजीटी ने आदेश जारी किया था, इसके बाद दोनों पक्षों को नोटिस दिया गया। मंदिर से मूर्तियां हटा ली गईं थी।
पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मस्जिद, मजार और मंदिर को हटाया
बुधवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ जिला प्रशासन की टीम पहुंची, तालाब की जमीन पर बने मस्जिद, मजार और मंदिर को बुलडोजर से हटा दिया गया। इसके बाद अब धाकरान चौराहे पर बनी मजार को शिफ्ट किया जाना है।