आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा में दुकान में घुसकर व्यापारी को बाइक सवारों ने मारी गोली, बदमाशों से भिड़ा दुकानदार, कई राउंड फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज आया सामने।
आगरा के राजपुर चुंगी के श्यामलाल मार्ग पर गौरव राठौर की परचून की दुकान है। रविवार रात 9.57 बजे बाइक पर तीन युवक आए। तीन युवकों में से एक युवक दुकान में घुसा और गौरव के गोली मार दी, गोली पैर में लगी। गौरव ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा गया।
बाइक टकराने से गिरे बदमाश, फायरिंग से फैली दहशत
घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, सीसीटीवी में गौरव ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान बदमाशों की बाइक आगे चल रही बाइक से टकरा गई, गौरव ने पीछे बैठे बदमाश के गले में पड़ा गमछा खींच लिया, बाइक सहित बदमाश सड़क पर गिर गए, आस पास के लोग भी आ गए और बदमाश को दबोचने लगे इसी दौरान बदमाशों ने बंदूक निकाल ली। फायरिंग कर दी इससे दहशत फैल गई अफरा तफरी मच गई।
गौरव राठौर की बहन अधिवक्ता संगीता राठौर का कहना है कि जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है कई बार पुलिस को शिकायत की भी जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।