आगरालीक्स …Agra News: आगरा के किनारी बाजार में तीन मंजिला ज्वैलरी शोरूम की 200 साल पुरानी बिल्डिंग ढहने के बाद 68 जर्जर भवन मालिकों को नोटिस, शोरूम गिरने का वीडियो और कारण भी आया सामने। ( Agra Live News: Nagar Nigam Agra Issue notice to 68 unsafe building owners in Agra after jewellery showroom collapse )
आगरा की सीताराम कॉलोनी बल्केश्वर के रहने वाले रिंकू बंसल का किनारी बाजार में 40 गज में तीन मंजिला ज्वैलरी शोरूम गुरुवार रात को ढह गया था, हादसा रात के समय हुआ था उस समय वहां कोई नहीं था। ज्वैलरी शोरूम के पीछे की 200 वर्ग गज जमीन ज्वैलर रिंकू बंसल के भाई मनीष बंसल ने खरीदी थी, इस पर पांच मंजिला बिल्डिंग बना ली, इस बिल्डिंग को तीन मंजिला शोरूम से जोड़ने का काम शुरू किया गया था इसके चलते कई दिन से शोरूम बंद था। माना जा रहा है कि शोरूम 200 साल पुराना था और पीछे बनी पांच मंजिला बिल्डिंग को शोरूम से जोड़ने के चलते तीन मंजिला शोरूम ढह गया।
68 जर्जर भवन मालिकों को नोटिस
ज्वैलरी शोरूम ढहने के बाद नगर निगम ने पुराने शहर के 68 जर्जर भवनों के स्वामियों को नोटिस दिया है, कहा है कि वे पुराने जर्जर मकान को गिरा दें या मरम्मत करा लें। बारिश में और हादसे हो सकते हैं, नगर निगम द्वारा सर्वे भी कराया जाएगा।