आगरालीक्स …Agra News: आगरा के कोचिंग सेंटर में पुलिस चेकिंग के दौरान एनओसी मांगने पर विवाद, थाने पहुंच गए छात्र, 15 कोचिंग को दिया गया नोटिस।
आगरा के बमरौली कटारा थाना के सामने कॉलोनी में लोकेंद्र सिंह की केएस एकेडमी के नाम से कोचिंग है। बुधवार को पुलिस कोचिंग में जांच करने के लिए पहुंच गई, कोचिंग आठ साल से चल रही है। पुलिस ने फायर एनओसी और एडीए का प्रमाण पत्र मांगा, इस पर कोचिंग संचालक पुलिस से जांच करने का अनुमति पत्र मांगने लगे। इस पर विवाद हो गया, छात्र थाने पहुंच गए। करीब दो घंटे बाद मामला शांत हुआ, एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद का मीडिया से कहना है कि पुलिस कोचिंग सेंटर पर सुरक्षा व्यवस्था देखने गई थी, किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है थाने पर बातचीत की गई, जांच के लिए अगिनशमन विभाग को लिखा गया है।
पांच कोचिंग और लाइब्रेरी को नोटिस
उच्च शिक्षा विभाग ने कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच के लिए टीम गठित की है। डॉ. ब्रिजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम में डॉ. प्रियंका, डॉ. मनोज और डॉ. आशुतोष हैं। डॉ. ब्रिजेंद्र सिंह के अनुसार गुरु कृपा कोचिंग, खंदारी में मानक पूरे थे लेकिन स्थानीय पंजीकरण नहीं था, नोटिस देकर पंजीकरण कराने के लिए कहा है। इसके साथ ही भगवान टॉकीज स्थित क्यू टू लाइब्रेरी, पैसेफिक एकेडमिक, वाईएस इंस्पायर एकेडमिक और वाई वी एस कोचिंग, खंदारी को नोटिस दिया गया है। पुलिस ने 15 कोचिंग और लाइब्रेरी को नोटिस दिया है।