आगरालीक्स..आगरा में अब बायोमेट्रिक और अपडेट की सुविधा घर पर आकर मिलेगी. इन लोगों को मिलेगा इसका लाभ, टीम खुद आएगी इनके घर. जानें पूरी जानकारी
आगरा में अब बुजुर्ग, दिव्यांग और चलने फिरने में असमर्थ लोगों के लिए घर बैठे आधार नामांकन और अपडेट की सुविधा मिल सकेगी. इसके लिए उन्हें 1947 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा और अपना अनुरोध दर्ज कराना होगा जिसके बाद अधिकृत टीम तय समय पर घर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया पूरी करेगी. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से यह सेवा शुरू की गई है. बुजुर्ग, दिव्यांग और चलने फिरने में असमर्थ लोगों के लिए यह सुविधा है. इसके तहत इन लोगों को हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर घर पर आधार सेवा के लिए अनुराध दर्ज कराना होगा. इसे बाद निर्धारित तिथि पर अधिकृत कर्मी घर पहुंचकर आधार से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करेंगे. इस सेवा के लिए घर बैठे आधार बनवाने या अपडेट कराने पर 700 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया हे. वहीं एक ही पते पर किसी अन्य व्यक्ति का भी आधार नामांकन या अपडेट कराया जाता है तो उसके लिए 350 रुपये शुल्क लिया जाएगा.