Friday , 17 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Officers available in Office from 10 AM to 12 Noon for Janta Darshan, Online monitoring
बिगलीक्स

Agra Live News: Officers available in Office from 10 AM to 12 Noon for Janta Darshan, Online monitoring

144

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में सुबह 10 से 12 बजे तक अधिकारियों को लोगों से मिलने के लिए मौजूद रहना पड़ेगा, कैमरा आन रखना पड़ेगा डीएम द्वारा आनलाइन चेक किया जाएगा, अनुपस्थित मिलने पर सख्त कार्रवाई। ( Agra Live News: Officers available in Office from 10 AM to 12 Noon for Janta Darshan, Online monitoring )


डीएम मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि जनता दर्शन में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक सभी ब्लॉक, तहसील एवं जनपद स्तरीय अधिकारी ऑनलाइन उपस्थित रहें तथा अपना कैमरा ऑन कर बैठें, जांच में अनुपस्थित पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी का वेतन काटने के निर्देश दिए तथा उन्होंने कहा कि सम्बन्धित कार्यालयों को प्राप्त शिकायतों को सम्बन्धित कार्यालय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग, व अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की पेंशन व स्कॉलरशिप की जिलास्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही की आख्या तलब की, जिसमें बताया गया कि जिला स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की गई है, जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित विभागों की अन्य जनपदों की रैंकिग व संतुष्टि के प्रतिशत की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने आईजीआरएस पोर्टल पर पेंशन सम्बन्धी सभी प्रकरणों में शिकायतकर्ता को निस्तारण हेतु कार्यालय में बुलाने पर आपत्ति जताई तथा कड़े निर्देश दिए कि ऐसे सभी समस्त प्रकरण सम्बन्धित पंचायत सचिव व सहायक को अग्रसारित कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर उसके सभी दस्तावेज पूर्ण कराने तथा प्राप्त सभी पात्र पेंशन आवेदकों को पेंशन दिलाये जाने की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। उन्होंने कड़े व स्पष्ट निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर पेंशन सम्बन्धी शिकायतकर्ता को कार्यालय न बुलाया जाए, तथा सभी सम्बन्धित बीडीओ मॉनीटरिंग कर 15 दिन में ऐसी सभी शिकायतों का शतप्रतिशत निस्तारण करायें।


होगी सख्त कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई तथा सभी सीएचसी, पीएचसी की व्यवस्थाओं में सुधार लाने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने, आमजन के साथ व्यवहार में परिवर्तन लाने, सभी एसीएमओ की ड्यूटी लगाकर सतत निरीक्षण की कार्यवाही व सभी जन औषधि केन्द्रों पर दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन विभाग की समीक्षा की गई तथा आईजीआरएस पोर्टल की शिकयतों पर मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त फीडबैक की रिकॉर्डिंग काल डाउनलोड कर सुनने तथा असंतुष्टकर्ता द्वारा बताई गई समस्या का निस्तारण कर संतुष्टि प्रतिशत में गुणवत्तपूर्ण वृद्धि करने के निर्देश दिए। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में पाया गया कि आईजीआरएस पोर्टल पर खण्ड शिक्षाधिकारी नगर को प्राप्त 03 प्रकरणों में शतप्रतिशत असंतुष्टि है, जिलाधिकारी महोदय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण पूछे जाने पर बताया गया कि उक्त प्रकरण आरटीई से सम्बन्धित हैं, जिलाधिकारी महोदय ने ऐसे सभी विद्यालय जो प्रवेश नहीं ले रहें हैं, उनकी मान्यता प्रत्याहरण को सम्बन्धित बोर्ड को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: FIR lodge against Wife & three others

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में पत्नी ने अपने पति को नामर्द कहते...

बिगलीक्स

Agra News Live: DBRAU, Agra LLM & Bed Exam Form filling start

आगरालीक्स …आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में एलएलएम और एमएड के...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two real estate projects in Noida of an Agra builder have been issued attachment notices

आगरालीक्स आगरा के बिल्डर की रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में फ्लैट और प्लाट...

बिगलीक्स

Agra News Live: School Van drivers on strike in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में स्कूल वैन चालकों की हड़ताल, अभिभावकों को...

error: Content is protected !!