आगरालीक्स ,,Agra News”आगरा के हॉस्पिटल में लिफ्ट में एक घंटे फंसे रहे मरीज और तीमारदार, ग्राइंडर से लिफ्ट का दरवाजा काटकर निकाले पांच लोग, एक आइसीयू में भर्ती। ( Agra Live News: Patient & four other stuck in Hospital Lift in Agra, Rescue)
आगरा की आवास विकास कॉलोनी में जीवन ज्योति हॉस्पिटल है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह का मीडिया से कहना है कि गांव अंगूठी, जगदीशपुरा के रहने वाले रसीद को अस्थमा के कारण सांस लेने में परेशानी होने पर जीवन ज्योति हॉस्पिटल लेकर आए थे, उन्हें चौथी मंजिल पर आईसीयू में भर्ती किया जाना था। गुरुवार दोपहर में मरीज रसीद को उनके साथ आए रहमान और हकीम लिफ्ट से चौथी मंजिल पर ले जा रहे थे, लिफ्ट में पहले से ही मलपुरा की कमला और बंशी पहाड़पुर की रेनू थीं।
पहली और दूसरी मंजिल के बीच में रुकी लिफ्ट
लिफ्ट में मरीज रसीद, उनके दो तीमारदार और दो महिलाएं थी, लिफ्ट पहली मंजिल से आगे बढ़ने पर रुक गई, लिफ्ट पहली और दूसीर मंजिल के बीच में कुछ देर के लिए रुकी रही तो लिफ्ट के अंदर मौजूद लोगों ने दरवाजा खटखटाया इसके बाद कर्मचारियों को पता चला कि लिफ्ट रुक गई है। लोगों ने शोर मचा दिया, कर्मचारी और तीमारदारों की भीड़ जुट गई लेकिन लिफ्ट को दूसरी मंजिल तक नहीं ले जा पाए, कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। ग्राइंडर मंगाकर लिफ्ट को काटा गया, करीब एक घंटे बाद पांचों लोगों को बाहर निकाला गया।
मरीज आइसीयू में भर्ती
लिफ्ट में फंसे रहने से रसीद की तबीयत बिगड़ गई, लिफ्ट से बाहर निकलते ही रसदी को आईसीयू में भर्ती किया गया, वहीं एक महिला लिफ्ट से बाहर निकलते ही गिर गईं उन्हें डॉक्टरों ने वहीं उपचार दिया।