आगरालीक्स…आगरा में होटल में डेट पर गया युवक. फिर शुरू हुआ डर, धमकी और मारपीट का खेल. पुलिस ने दो गैंग का किया पर्दाफाश. 4—4 शातिर किए अरेस्ट
आगरा के थाना ताजगंज और थाना एकता पुलिस ने डेटिंग ऐप के नाम से लोगों को ठगी और ब्लैकमेल करने वाले दो गैंग का पर्दाफाश किया है. दोनों ही थाना पुलिस ने इस गैंग से जुड़े 4—4 शातिरों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से 5 मोबाइल फोन और कार भी बरामद की है.आगरा के थाना ताजगंज में रहने वाले एक युवक ने 21 मई को पुलिस में इस गैंग के बारे में जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई थी. एडिशनल डीसीपी हिमांशु गौरव ने बताया कि यह गैंग डेटिंग और सोशल एप के जरिए लोगों से दोस्ती करता था. इसमें अक्सर महिलाएं शामिल होती थीं और बातचीत के बाद लोगों को मिलने के बहाने होटल या सूनसान जगह पर बुलाया जाता था. जैसे ही वो होटल के कमरे में पहुंचते तो पहले से मौजूद आरोपी उसे बंधक बना लेते थे और इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और दहशत का खेल खेला जाता था. जान से मारने तक की धमकी दी जाती थी और फिर भयभीत कर आनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. एक मामले में 14 हजार रुपये तो दूसरे मामले में 4900 रुपये की वसूली की गई.
थाना ताजगंज पुलिस ने इस गैग से जुड़े चार शातिरों को अरेस्ट किया है. इनके नाम सोमेश्वर, तरुण निवासी मुरली नगर ताजगंज, साकिब निासी मलको गली ताजगंज और शकील निवसी ग्राम भांबेबा जींद हरियाणा है. वहीं एकता थाना पुलिस ने भी चार शातिरों को अरेस्ट किया है. इनके नाम सूरज ठाकुर निवासी रौनक एंक्लेव, सौरभ यादव निवासी बरौली अहीर, नमन यादव व अभिषेक यादव हैं.