आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश, आंधी तूफान का रेड अलर्ट. आज 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान, गर्मी से मिली काफी हद तक राहत. तापमान …जानें कब तक रहेगा मौसम सुहावना
आगरा में भारी बारिश और आंधी तूफान का रेड अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन की ओर से भी मोबाइलों में इसकी सूचना जारी की गई है. इधर गुरुवार दोपहर से मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है. तेज आंधी जारी रही. रात को बारिश भी हुई और तेज हवाएं भी चलीं जिससे शुक्रवार सुबह का मौसम सुहावना रहा. हालांकि 10 बजे के बाद धूप निकल आई. लेकिन धूप में तपिश पहले जैसी नहीं थी.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में एक जून तक भारी बारिश, आंधी तूफान और ओलावृष्टि के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 29/05/26) 38.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 29/05/26) 25.9
Departure from Normal(oC) -0.4
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 0.4