आगरालीक्स…Agra News: आगरा में रोडवेज बस अनियंत्रत होकर पलटी, यात्रियों में मची चीख पुकार।
आगरा दिल्ली आईवे पर मथुरा की तरफ से आगरा आ रही रोडवेज बस बुधवार को रुनकता के पास अनियंत्रित होने के बाद पलट गई, रोडवेज बस का चालक की तरफ का हिस्सा आगरा मथुरा हाईवे पर आ गया। बस के पलटने के बाद चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने बस से यात्रियों को बाहर निकाला।
20 से अधिक यात्री घायल
बुधवार सुबह 8.30 बजे रोडवेज बस के पलटने की सूचना पर एंबुलेंस पहुंच गई, हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इसके लिए अतिरिक्त एंबुलेंस बुलाई गईं, आठ एंबुलेंस से मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिन यात्रियों को मामूली चोट लगी थी उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।