आगरालीक्स….Agra News: आगरा में विधायक के भतीजे सहित पांच से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख वसूले, फर्जी नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग भी दिलवाई, विधायक की भतीज बहू ने ज्वैलरी गिरवी रखकर दिए पैसे।
आगरा के खेरागढ़ से भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह के भतीजे जगनेर रोड शाहगंज निवासी विजय पाल कुशवाह की पत्नी मंजू खेरागढ़ के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। शिक्षिका मंजू की सहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें बताया कि एक प्रिंसिपल हैं उनकी अच्छी पहुंच है वे सरकारी नौकरी लगवा रहे हैं। उसके बेटे की भी प्रदूषण विभाग में नौकरी लगवा चुके हैं।
ज्वैलरी गिरवी रखकर दोनों बेटे की नौकरी के लिए दिए पैसे
शिक्षिका मंजू ने अपने बेटे की नौकरी जिला पंचायत में लगवाने के नाम पर प्रिंसिपल को ज्वैलरी गिरवी रखकर 10 लाख रुपये दिए। प्रिंसिपल ने अगले दिन लखनऊ के जवाहर भवन में बुलाया और नियुक्ति पत्र देकर हाथरस में तैनाती की कहा, तीन महीने तक ट्रेनिंग भी दिलवाई। इसके बाद बड़े बेटे की कन्नौज में लोक निर्माण विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये लिए, नियुक्ति पत्र देने के बाद ट्रेनिंग दिलवाई, इसके बाद प्रदूषण विभाग में पार्षद से उनके बेटे की नौकरी लगवाने के लिए 13 लाख रुपये लिए। इसके बाद उनके रिश्तेदारों से भी पैसे लेकर नियुक्ति पत्र दे दिए इस तरह 70 लाख रुपये लिए। बाद में पता चला कि जो नियुक्ति पत्र दिए गए हैं वे फर्जी हैं, पीड़ित ने आरोपी प्रिंसिपल और उनके बेटे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, पुलिस जांच में जुटी हुई है।