आगरालीक्स…शर्मनाक, आगरा में अस्पताल के शौचालय में मिला सात माह का भ्रूण. सीसीटीवी की मदद से मां की तलाश में जुटी पुलिस
आगरा में अछनेरा के सीएचसी के शौचालय में सात माह का भ्रूण मिला है. जानकारी होने पर अस्पताल ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और साथ ही सीसीटीवी आदि की मदद से आरोपी मां की तलाश की जा रही है.अछनेरा सीएचसी में शनिवार रात 11 बजे कर्मचारी शौचायल में गये तो वहां एक भ्रूण पड़ा मिला. यह देखते ही वहां सनसनी फैल गई और हर कोई दंग रह गया. भ्रूण करीब सात महीने का था. स्वास्थ्यकर्मियों ने जब तक भ्रूण को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सीएचसी प्रभारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी की मदद से मां की जानकारी जुटाने में लगी है. भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.