आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पुलिस मुठभेड़ में दुकान पर बैठे व्यापारी को गोली मारने वाले शूटर सहित तीन अरेस्ट, गोली लगने के बाद व्यापारी ने किया था पीछा। गोली बेटी को बीटेक में एडमिशन दिलाने के लिए ली थी सुपारी।
आगरा में 21 जून की रात को राजपुर चुंगी में प्रोविजनल स्टोर के दुकान संचालक व्यापारी गौरव राठौर को बाइक पर आए युवक ने गोली मार दी थी। व्यापारी ने बाइक सवार युवकों का पीछा भी किया था इसका सीसीटीवी भी वायरल हुआ था। गोली पैर में लगी थी, प इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस टीम तलाश में जुटी हुई थी, पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। बुधवार रात को पुलिस ने मुठभेड़ में शूटर जिम्मी चौधरी के साथ ही तातगंज निवासी पूर्व पार्षद सुनील राठौर और उसके साथी ककरेठा निवासी दिनेश शर्मा को अरेस्ट कर लिया।
जेल में शूटर से हुई थी मुलाकात
पुलिस जांच में सामने आया कि व्यापारी गौरव राठौर की बहन अधिवक्ता संगीता का अपने रिश्तेदार से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था, संगीता को शक था कि सुनील राठौर दूसरे पक्ष की मदद कर रहा है, संगीता ने एडीए में शिकायत कर सुनील राठौर की बिल्डिंग सील करा दी थी, इस मामले में कोर्ट से वारंट जारी हुआ था और सुनील को जेल भेज दिया था। सुनील की जेल में आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले शूटर जिम्मी चौधरी और रणजीत से मुलाकात हुई थी। सुनील ने संगीता के परिवार को धमकाने के लिए जिम्मी चौधरी से कहा था वह तैयार हो गया था। रंजीत को अपनी बेटी का बीटेक में एडमिशन कराना था उसने गौरव के गोली मारकर घायल करने के लिए सुनील से 1.50 लाख की सुपारी ली थी, 30 रुपये पहले लिए थे और 1.20 लाख रुपये काम होने के बाद मिलने थे।