आगरालीक्स…आगरा में गंगा दशहरा पर गुलाब के पुष्पों से सजा श्रीमथुराधीश जी का मंदिर. आम और खरबूजे के व्यंजनों का लगा भोग…शस्त्र पूजन भी किया
आगरा के प्रसिद्ध श्री मथुराधीश जी मंदिर (बेलागंज, यमुना किनारे स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय मंदिर) में पुरुषोत्तम मास के उत्सवों की श्रृंखला में आज गंगा दशहरे का आयोजन भक्ति भाव के साथ किया गया। जिसमें श्रीठाकुर जी ने शस्त्रों का पूजन किया। ज्येष्ठ माह के मौसमी फल आम, खरबूजा, तरबूज लीची आदि के व्यंजनों का प्रसाद लगाया गया। मंदिर को मोगरा, बेला व गुलाब के पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ठाकुरजी की खास झांकी दर्शन फूल बंगले में हुए। मंदिर में प्रतिदिन भव्य फूल बंगला सजाया जा रहा है। जिसमें ठाकुरजी (श्री मथुराधीश जी) विभिन्न दिव्य शृंगार और ब्रज संस्कृति की झांकियों में विराजमान होते हैं। प्रतिदिन आयोजित भव्य उत्सव में भक्त भावविभोर होकर दर्शन कर रहे हैं। गंगा दशहरा (ज्येष्ठ शुक्ल दशमी) पर मां गंगा के अवतरण की स्मृति में विशेष पूजा-आरती, भजन-कीर्तन और शुभ संयोग में दर्शन का आयोजन किया गया। यमुना किनारे स्थित इस मंदिर में यमुना आरती के साथ भक्ति का अद्भुत माहौल था। पुरुषोत्तम मास में मंदिर में देर शाम तक विशेष दर्शन खुले रहेंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर के महन्त ननंद श्रोत्रिय ने सुंदर श्रंगार, फूलों की महक और दिव्य वातावरण का आनंद लेने के लिए मंत्रित किया। पुरुषोत्तम मास के शेष उत्सवों में भी रोज नई-नई झांकियां सजाई जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, यमुना भक्त बृज खंडेलवाल, मनोज बारद्वाज, जुगल श्रोत्रिय, अभिनव श्रोत्रिय, आव्या, विष्णु अग्रवाल, गोपाल किशोर गर्ग, सुधांशु खंडेलवाल आदि मौजूद थे।