आगरालीक्स…आगरा में इको कार चोरी करने वाले छह बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे. कब्जे से 6 चोरी की ईको भी मिलीं. जानिए क्या हैं इन बदमाशों के नाम और कैसे करते थे चोरियां
आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. थाना सैंया पुलिस ने इको कार चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 06 शातिर अभियुक्तों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से छह चोरी की ईको भी बरामद की हैं. इनके अलावा इनके पास से पांच मोबाइल भी मिले हैं. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.घर के सामने से चोरी कर ले जाते थे ईको कार
डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि थाना सैंया के गावं बीरई से छह जून की रात को घर के सामने खड़ी ईको कार चोरी हो गई थी. पीड़ित ने 11 जून को थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस चोरों की तलाश में जुटी. जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि देखे. आज गुरुवार 18 जून को पुलिस ने लल्लूपुरा खेरागढ़ रेाड स्थित एक खेत में खड़े छह चोरों को दबोच लिया. पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चोरी की छह ईको गाड़ी भी बरामद की. एसओ गुरुबिद्र सिंह ने बताया कि बरामद ईको गाड़ी सैयां, किरावली, फरह, मथुरा से चारी की गई हैं.
खुशीराम निवासी जहानापुर गांव फतेहपुर सीकरी
जीशान निवासी मोहल्ला नयाबांस
रामबरन निवासी राजा का पुरा
सचिन निवासी फतेहपुर सीकरी
धर्मेंद्र निवासी महुआखेड़ा गांव खेरागढ़
छोटू निवासी अभुआपुरा किरावली